बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को जनता के प्रति अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जाएगी और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया जाएगा और साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जाएगा। अपराध नियंत्रण, अपराधियों की धरपकड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस महकमा आम नागरिकों ...