Bagpat News: साइड लगने पर कार और बाइक सवारों में मारपीट
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली सीएनजी पंप के निकट गुरुवार को कार की साइड बाइक में लगने को लेकर दोनों पक्षों में बीच कहासुनी हो गई। कार में सवार इदरीशपुर गांव निवासी युवक राजीव अपने गांव आ गए लेकिन उनके पीछे बाइक सवार बेगमाबाद गढ़ी निवासी युवक राहुल भी इदरीशपुर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसकी शिकायत बेगमाबाद गढ़ी निवासी युवकों ने दोघट थाने पहुंच कर एक लाख रुपए का बेग छीनने की तहरीर दे दी। लेकिन इसके तुरंत बाद ही इदरीशपुर गांव निवासी युवक भी मारपीट की तहरीर लेकर थाने जा पहुंचे। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि कार व बाइक के बीच साइड लगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसकी तहरीर आई है जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.