बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में सोमवार को त्रयोदशी के दिन जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने हेलीकॉप्टर से पुरा महादेव मंदिर परिसर और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पहुंचे शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। आसमान से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा होते ही मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। पुष्पवर्षा देखकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिवभक्तों ने हाथ उठाकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुरा महादेव मेला: त्रयोदशी पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया भगव...