Bagpat News: सांसद और मंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज का किया उदघाटन
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बड़ौत। बिजरौल रोड स्थित रेलवे फाटक पर नवनिर्मित ओवरब्रिज का शनिवार को राज्यमंत्री केपी मलिक और बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। ओवरब्रिज के शुरू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर राज्यमंत्री केपी मलिक और सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने से आवागमन सुगम होगा और लोगों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.