Bagpat News: सांसदों ने पुरा महादेव पहुंचकर किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। शिवरात्रि के मौके पर मंगलवार को बागपत सांसद डा. राजकुमार सांगवान, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सांसद विष्णु पद राय और असम की कोकराझार लोकसभा सीट से सांसद जयंता बसुमतारी ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। तीनों सांसदों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि भगवान महादेव की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त मिलती है। इस दौरान मंदिर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने तीनों सांसदों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के गुटों में हाईवे पर भिड़ंत, चले लाठी-डंडे; गाड़ी आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.