बागपत, अगस्त 2 -- Bagpat News: बागपत। जिले में सर्पदंश की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात अलग-अलग घटनाओं में सांपों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बिनौली कस्बे में की रहने वाली अमरेश पत्नी राजेश को शुक्रवार रात चारपाई पर सो रही थी। देर रात सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे लेकर बिनौली सीएचसी पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन अमरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से भी चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मेरठ में अमरेश का उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत में सुधार है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात भी महिला को सांप ने डस लिया था। मेरठ में अस्पताल में इलाज के बाद महिला घर लौटी थी। एक माह पह...