Bagpat News: सहालग शुरू होते ही बागपत की सड़कों पर रहने लगा जाम
बागपत, नवम्बर 24 -- Bagpat News: बागपत। सहालगों की शुरुआत के साथ ही बागपत शहर में यातायात व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। शादी-विवाह की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ और सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर बाजारों तक जाम के हालात बने रहे। कई स्थानों पर वाहन काफी देर तक रेंगते नजर आए। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देवोत्थान एकादशी के साथ ही सहालगों का सीजन शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: सड़क पर लगा भीषण जाम, लोग परेशान इसके चलते शहर के बाजारों में शादी-विवाह की खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग कपड़े, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.