Bagpat News: सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके खेल जीवन एवं देश के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं विद्यालय के संस्थापक तेजपाल सिंह ने किया। प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने खेलों के महत्व और उनके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के चारों हाउस के बीच इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.