बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें एयर पिस्टल महिला वर्ग में पदक जीतने वाली शूटर का स्वागत किया। अतिथियों ने शूटर का उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने बताया कि नोएडा में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित 26वीं यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के एयर पिस्टल महिला वर्ग में छात्रा विधि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों के बीच विधि शर्मा ने 600 में से 556 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- शूटिंग चैंपियनशिप में अनमोल ने जीता रजत पदक वापस लौटने पर शूटर विधि शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना...