Bagpat News: सर्विस रोड बनवाने की मांग
बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय लोक दल के बड़ौत विधानसभा प्रभारी नीरज पंडित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सांसद डा. राजकुमार सांगवान से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बागपत-मेरठ हाईवे पर टटीरी स्थित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से ब्राह्मण पुट्टी-निरोजपुर गुर्जर लिंक मार्ग तक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस रोड बनवाने की मांग की। बताया कि इस सर्विस रोड के बनने से 60-70 गांव को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर विद्याराम भाटी, प्रवीण शर्मा, हरेंद्र गुर्जर, सत्येंद्र गुर्जर, परमेश्वर शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.