Bagpat News: सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, कांवड़िये समेत दो की हालत गंभीर
बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में सर्पदंश की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश की तीन घटनाएं हुई। सलावतपुर खेड़ी निवासी पांच वर्षीय बच्ची की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि नंगलाबड़ी निवासी कांवड़िये और बरनावा निवासी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें भी उपचार के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है। बागपत तहसील क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में तनजीम परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात तनजीम और उसके परिजन मकान के अंदर सोए हुए थे। देररात सांप ने तनजीम की पांच वर्षीय बेटी हुदा को सोते समय डस लिया। सांप ने उसे बाई आंख के ऊपर डसा। परिजनों को जैसे ही पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वे उसे उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.