Bagpat News: सरूरपुर कलां में शुरू हुआ जिले का पहला क्षितिज बाल गृह
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: बच्चों के सुरक्षित भविष्य और बेहतर संरक्षण के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरूरपुर कलां में जिले के पहले 'क्षितिज बाल/शिशु गृह' का शुभारंभ किया गया। डीएम ने बच्चों के साथ केक काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। यह पहल कुछ दिन पहले जिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो नवजात बच्चियों के मिलने के बाद सामने आई। इनमें से एक नवजात नाली में और दूसरी रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिली थी। दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में उपचार और सुरक्षा प्रदान की गई थी। डीएम अस्मिता लाल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना और उन्हें 'नव्या' तथा 'समायरा' नाम दिया था। इस केंद्र में बच्चों को भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और भावनात्मक सहयोग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.