Bagpat News: सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में सपाईयों का प्रदर्शन
बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: अब्दुलपुर गांव में सरकार द्वारा सरकारी स्कूल बंद किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख सहारा हैं। ऐसे स्कूलों को बंद करने के बजाय उनमें सुविधाएं बढ़ाकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बंद किए गए स्कूल को दोबारा संचालित कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल को पुन: शुरू नहीं किया गया तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक करेगी। यह भी पढ़ें- बंद पड़े 55 विद्यालयों को दोबारा खोलने के लिए सपा ने उठाई आवाज प्रदर्शन में सपा नेता रवि बैसला, अजय त्यागी, रोहित गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.