Bagpat News: समस्याओं के निस्तारण को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बड़ौत। तहसील बड़ौत में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में वादों के गलत तरीके से खारिज होने और प्रक्रिया के उल्लंघन जैसे गंभीर प्रशासनिक मुद्दों को लेकर अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन से जुड़ी अपनी-अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को 10 दिन का समय दिया है। इस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अधिकांश समस्याओं का निस्तारण 10 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि न्यायालयों में विधि एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ही वादों का निस्तारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.