Bagpat News: समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो बिजली मीटर उखाड़ देंगे किसान
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा गांव में गुरुवार को बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजलीघर पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को 15 दिनों में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो विद्युत मीटर उखाड़ कर बिजली घर पर जमा कर देंगे। गुरुवार को निरपुड़ा गांव में स्थित बिजलीघर पर ग्रामीणों की पंचायत में गांव से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने तथा बढ़े भार कम करने, बिल ठीक करने, जबकि एक भाई के नाम बकाया बिल होने पर दूसरे भाई को कनेक्शन दिए जाने की मांग रखी गई। एक्सीईएन बड़ौत द्वितीय बृजेश कुमार कौशिक, एसडीओ मनोज कुमार, जेई संतोष कुमार के साथ पंचायत में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को एक सप्ताह में गांव से हाईटेंशन लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.