Bagpat News: समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। रियासत हत्याकांड में एक साल बाद आरोपी पत्नी साईन की गिरफ्तारी के बाद अब पीड़ित परिवार ने धमकियां मिलने और समझौते का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को रियासत का भाई इसरार परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसरार के मुताबिक, एक साल पहले उसके भाई रियासत की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रियासत की पत्नी साईन फरार चल रही थी। पुलिस ने 25 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले मामले में आरोपी सारिम उर्फ कटा और उसके दोस्त कल्लू को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसरार ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी साईन, सारिम उर्फ कटा और कल्लू ने मिलकर चाकू से हमला कर रियासत की हत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.