Bagpat News: सभासद पति ने घर में घुसकर महिला को पीटा
बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। अमीनगर सराय कस्बे के वार्ड एक में रहने वाली महिला निर्मला ने सभासद पति व उसके साथियो पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप लगाय कि 19 जुलाई को वह घर में अकेली थी तभी करीब दस बजे वार्ड दो के सभासद का पति जितेंद्र, अनिल व शंकर उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे। उन्होने चेयरमैन द्वारा तालाब पर कब्जे करने की शिकायत को लेकर भुगत लेने की धमकी दी और लाठी डंडो से मारपीट की। महिला ने एसपी बागपत से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर सिंघावली अहीर थाने में घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.