बागपत, अक्टूबर 26 -- घुमंतू समाज के लिए योजनाओं का उल्लेख Bagpat News: बड़ौत। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सोमवार को छपरौली के ककौर कलां गांव में आयोजित घुमंतू गौरव समागम में पहुंचे। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को क्राइम कैपिटल बना दिया था। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में घुमंतु समाज को ताकत, शिक्षा और स्वावलंबन देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए घुमंतु विकास बोर्ड बनाया गया है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश में पहले ऐसे हालात थे कि यहां से उद्योग पलायन कर रहे थे, लेकिन अब नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। समाज कल्य...