बागपत, अक्टूबर 28 -- उत्पीड़न और पलायन की तैयारी का आरोप Bagpat News: बागपत। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शफीक सलमानी ने मंगलवार को अपने आवास पर मकान बिकाऊ और पलायन का पोस्टर लगा दिया। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न करने और आईएएस के पिता द्वारा फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया। मंगलवार को शफीक सलमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पांच साल से पश्चिम बंगाल में तैनात एक आईएएस के पिता से उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि आईएएस का पिता अधिकारियों से मिलीभगत कर परिवार समेत उस पर दर्जनों मुकदमे करा चुका है। पिछले साल आईएएस के पिता का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने उन पर बिना किसी सबूत के हनीट्रेप का मुकदमा कर दिया था। पुलिस की कार्रवाई न करने से वह परिवार सहित पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं।

पहले हुई मारपीट और समझौते...