Bagpat News: सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप में घायल
बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली और बिजरोल गांवों के बीच शनिवार शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बामनौली गांव निवासी सोनू पुत्र पप्पू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों और चौकीदार धीरसिंह बामनौली की मदद से घायल सोनू को तुरंत बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद बुलेट मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चौकीदार ने घायल को अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.