बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के तत्वावधान में संस्कृत महाविद्यालय में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर दवा वितरित की। स्वास्थ्य गोष्ठी में छात्रों को रोगों से बचाव की जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्यदेव यादव और प्राचार्य रामेश्वर दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिक्षक रामेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, सुनील तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, राकेश कुमार, राकेश तिवारी, मंजू शर्मा, नन्दराज आदि ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...