बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। स्याद्वाद इंस्टीट्यूट में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई माय भारत केंद्र की ओर से जिला स्तरीय युवा संसद एवं विकसित भारत युवा संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने प्रतिभागी युवाओं को संसद और राष्ट्रपति भवन के भ्रमण का निमंत्रण दिया। युवा संसद में युवाओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में इनाम, अदिति और जाह्नवी ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए जगह बनाई। जिला युवा अधिकारी अनिकेत शर्मा ने इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Siwan News विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम की तैयारी में जुटे युवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...