बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने छात्राओं से सीधे संवाद किया और जीवन व कैरियर में सफलता के लिए जरूरी बातों को साझा किया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और सवाल रखे, जिनका उन्होंने मार्गदर्शन के साथ जवाब दिया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले यह स्पष्ट होना जरूरी है कि वे जीवन में क्या हासिल करना चाहती हैं। लक्ष्य तय करने के बाद उसके लिए नियमित तैयारी और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने पढ़ाई के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने और निरंतर प्रयास करते रहने को सफलता के लिए जरूरी बताया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: डीएम ने महाविद्यालय के छात्रों संग किया प्...