बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को जैन समाज द्वारा संवत्सरी पर्व श्रद्धा और आत्मशुद्धि के साथ मनाया जाएगा। मंडी स्थित स्थानक में महा साध्वी सुप्रज्ञा महाराज के सानिध्य में धार्मिक आयोजन होंगे। श्रावक-श्राविकाएं जप-तप, सामायिक और पोषध व्रत की आराधना करेंगे। इस दौरान साध्वी सुप्रज्ञा महाराज के प्रवचन भी होंगे, जिसमें संवत्सरी पर्व के आध्यात्मिक महत्व और क्षमाभाव पर प्रकाश डाला जाएगा। संवत्सरी जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे आत्मावलोकन, प्रायश्चित और क्षमा का पर्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु वर्षभर में हुई जाने-अनजाने भूलों का चिंतन कर आत्मशुद्धि का प्रयास करते हैं। स्थानक में चल रही अनंतगढ़ सूत्र की वाचना भी मंगलवार को पूर्ण होगी। यह भी पढ़ें- तपस्या से व्यक्ति का आत्मबल मजबूत होता है:...