Bagpat News: संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण
बागपत, सितम्बर 19 -- Bagpat News: जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 85 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने मौके पर ही 10 शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। बड़ौत तहसील में 37 शिकायतें पहुंचीं। यहां समाधान दिवस में एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 20, पुलिस की सात, विद्युत की चार, चकबंदी की तीन, विकास विभाग की एक और नगर पालिका से संबंधित एक शिकायत दर्ज हुई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें दर्ज, तीन निस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.