Bagpat News: संजीव के सिर बंधी देशखाप चौधरी की पगड़ी
बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज परिसर में सोमवार को देशखाप के दिवंगत चौधरी सुरेंद्र सिंह की रस्म पगड़ी और यज्ञ का आयोजन हुआ। विभिन्न राज्यों से पहुंचे खाप चौधरियों, राजनीतिक दिग्गजों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के बड़े बेटे संजीव चौधरी को देशखाप चौधरी की पगड़ी बांधी गई। संजीव ने जनता से वादा किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। 30 सितंबर को बीमारी के चलते जाटों की सबसे बड़ी खाप में शुमार देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह का निधन हो गया था। सोमवार को उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत, प्रवक्ता राकेश टिकैत, बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.