बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में गुरुवार से संचारी एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हो गया। सीएमओ डा. तीरथलाल ने बागपत सीएचसी पर पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई। इसके बाद संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को संचारी रोग जागरूकता के लिए पोस्टर और पंपलेट का वितरण किया। रैली वापस सीएचसी पहुंचकर संपन्न हुई। सीएमओ डा. तीरथलाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संचारी दस्तक अभियान पूरी गुणवत्ता के साथ संचालित किया जाए। प्रत्येक गतिविधियों को समयबद्ध रूप से कार्ययोजना के अनुसार संपादित करें एवं उनकी सघन मॉनिटरिंग भी कराएं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: संचारी और दस्तक अभियान की शुरुआत, लगाई गई टीमें इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. मसूद अनवर, सीएचसी अधीक...