Bagpat News: श्रीराम कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: दाहा। इदरीशपुर के श्री राधा कृष्ण संत आश्रम में शनिवार श्री राम कथा का शुभारम्भ हुआ। जिसमें महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर धर्मलाभ उठाया। इदरीशपुर के श्री राधा कृष्ण संत आश्रम में शनिवार श्री राम कथा के शुभारम्भ पर श्रीराम का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद महिलाओं ने गांव में ढ़ोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर दुर्गा मंदिर से बडे शिव मंदिर पहुंची जिसके बाद गांव की विभिन्न गलियो से होती हुई वापस आश्रम पर पहुंच कर समपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर धर्मलाभ उठाया। कथा वाचिका नीरज शर्मा ने कथा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ओमबीर पंवार सपत्नीक यजमान रहे। इस मौके पर देवेंद्र गिरी महाराज, ग्राम प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.