Bagpat News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: टीकरी कस्बे की पट्टी छीजाना स्थित श्री मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भजन-कीर्तन किया और धर्मलाभ उठाया। कथा के शुभारंभ से पहले पंडित भूपेंद्र कौशिक ने विधि-विधान से पूजा- अर्चना कराई। मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई कलश यात्रा पट्टी छीजाना,पट्टी भोजाना और पट्टी दाबड़ा की गलियों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में मनमोहक झांकियां भी शामिल रहीं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे। कथा वाचक आचार्य तरुण रामा अनुजदास ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर राममेहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.