बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: खेकड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत रविवार को कस्बे में रथयात्रा निकाली गई। श्री बालाजी मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा में देवी देवताओं से सुसज्जित आकर्षक झांकियां और भक्ति संगीत मुख्य आकर्षण रहे। रथयात्रा के दौरान पूरा कस्बा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। रथयात्रा श्री बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर पांडव पुलिया, छोटा बाजार, जैन बाजार, पुलिस चौकी महादेव चौक, जैन कॉलेज रोड होते हुए मंडी गांधी गंज पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा में भारत के प्रसिद्ध बैंडों ने मधुर कर्णप्रिय संगीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ वहीं राया मथुरा के...