Bagpat News: श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद लगा गंदगी का ढ़ेर
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: पुरामहादेव मंदिर पर लगे चार दिवसीय श्रावणी मेले के समापन के बाद मंदिर के आसपास जगह-जगह गंदगी एवं कूड़े के ढेर लगे हुए है। ग्रामीणों को गांव में संक्रामक रोगों को पनपने का डर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गांव में सफाई की मांग की है। पुरामहादेव मंदिर में ही रहने वाले पुजारी पण्डित अभिषेक भारद्वाज ने गंदगी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है और उसमें लिखा है कि जीरो वेस्ट मेला होने के बाद भी इतना ज्यादा कूड़ा मेले के बाद। वहीं, ग्रामीणों को भी गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.