बागपत, जुलाई 19 -- Bagpat News: बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले को सफल बनाने के लिये मंदिर पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। गर्भ ग्रह के बाहर कावंड़ियों के लिये स्टील की बेरिकेटिंग लगाई जा रही है। पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसको सफल बनाने के लिये जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारीयां पूरी करने में लगी हुई है। मंदिर पर चल रहे कॉरिडोर निर्माण कार्य का काम भी तेजी से किया जा रहा है। मेला शुरू होने से पहले मंदिर के चारों द्वार तैयार हो जायेंगे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मंगरदह महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारी शुरू इसके अलावा मंदिर कमेटी ने बेरिकेटिंग लगानी भी शुरू कर दी है। गर्भ गृह के बाहर लाइन में लगने वाले कावंड़ियों क...