Bagpat News: शीरे से भरा टैंकर खेत में पलटा, बाल्टियों में भरकर ले गए ग्रामीण
बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। बराल-पुसार मार्ग पर मंगलवार शाम कृष्णा नदी पुल के मोड़ पर कार को बचाने के प्रयास में शीरे से भरा टैंकर खेत में पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। वहीं खेत में फैले शीरे को ग्रामीण और राहगीर बाल्टियों में भरकर ले गए। बिजनौर निवासी टैंकर चालक श्रीराम ने बताया कि वह मलकपुर चीनी मिल से शीरा भरकर उत्तराखंड के काशीपुर जा रहा था। मंगलवार शाम गांगनौली माजरा स्थित कृष्णा नदी पुल के मोड़ पर अचानक सामने से एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी ट्रैक्टर-ट्राली टैंकर के पलटने से खेत में शीरा फैल गया। हादसे के बाद मौके पर जमा राहगीर और ग्रामीण बाल्टियों में शीरा भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.