बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: दाहा। सावन मास के पावन अवसर पर गुरुवार को दोघट कस्बे में स्थित शिव दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए सामूहिक रुद्राभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन मास के अवसर पर शिव दुर्गा मंदिर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों का विधि- विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक कराया गया। पूजन पंडित सुशील त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। कार्यक्रम में राधेश्याम वर्मा सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। पंडित सुशील त्रिपाठी ने भगवान शिव का विधि- विधान से पूजन एवं सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद और पंचामृत व पूजन कर अभि...