Bagpat News: शिवरात्रि: बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहे शिवालय
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत। शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के शिवभक्त श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भक्ति और आस्था के सागर में गोते लगाए। श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारें लगाते हुए भगवान शिव की आराधना की। गंगाजल के साथ भांग, धतूरा, फल-फूल चढ़ाते हुए भगवान महादेव से परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख शिवालयों पर पुलिस बल तैनात रहा। बागपत शहर के चमरावल रोड, मेरठ रोड, पक्का घाट, जानकीदास, ठाकुरद्वारा समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। गांवों के शिवालयों का भी यही हाल रहा। सुबह तीन बजे मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवरात्रि पर काफी शिवभक्तों ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.