बागपत, सितम्बर 6 -- Bagpat News: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। । शिक्षकों ने देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविताएं, भाषण और गीत पेश किए। छात्रों ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में खास भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस पर कॉलेज की प्रबंध समिति ने शिक्षा के क्षेत्र मे अहम भूमिका निभा रहे शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: शिक्षकों की समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को...