Bagpat News: शिकायत के बाद नापी गई मंदिर से शराब ठेके की दूरी
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: कस्बे में मंदिर के पास शराब की दुकान संचालित होने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को जांच की। मौके पर शराब की दुकान और नगर पालिका में पंजीकृत मंदिर के बीच दूरी की विधिवत नापी कराई गई। जांच में दुकान निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। आबकारी इंस्पेक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और संबंधित शराब की दुकान से पंजीकृत मंदिर की दूरी का मापन किया। आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि नगर में एक शराब की दुकान मंदिर के अत्यधिक नजदीक संचालित हो रही है। शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में किसी पंजीकृत मंदिर से शराब की दुकान की न्यूनतम दूरी 75 मीटर होना आवश्यक है। जांच के दौरान संबंधित दुकान और मंदिर के बीच की दूरी निर्धारित मानक से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.