बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कामों को लेकर अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 23 सितंबर को हुई बैठक में आयुक्त की फटकार बाद सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सभी जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पत्र जारी कर साफ कहा है कि तय समय में काम पूरा कर अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी। 11 योजनाओं की समीक्षा के अंतर्गत सीडीओ ने चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। जिसमें आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ता से संतुष्टि भी लेनी होगी और संतुष्टि का स्तर 80 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए।

मुख्य निर्देश मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित और स्वीकृत सभी आवास एक महीने के अंदर प...