बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: जिला पंचायत अध्यक्षा ममता जयकिशोर अब अध्यक्षा नहीं रही। अब वे प्रशासक के तौर पर कार्य करेंगी। जिला पंचयतों का कार्यकाल गत दिवस समाप्त हो गया था। जिसके बाद शासन के आदेशानुसार नई जिला पंचायत का गठन होने तक वर्तमान अध्यक्ष प्रशासक की भूमिका में रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्षा ने इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है, साथ ही कहा है कि कोई विकास कार्य बाधित नहीं होगा। पंचायती राज अनुभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा-20 के प्रावधानों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। जब तक नई जिला पंचायत का गठन न हो या फिर प्रशासक की अवधि छह माह की न हो जाए। तब तक वर्तमान अध्यक्ष ही प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेंगे। शासन की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गय...