Bagpat News: शारदीय नवरात्र: श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया मां कात्यायनी का पूजन
बागपत, अक्टूबर 16 -- Bagpat News: नवरात्र के चलते घरों से लेकर माता के मंदिरों तक मां शेरावाली का गुणगान हो रहा है। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। पूजन करने के लिए दिनभर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा की दृष्टि से देवी मंदिरों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों और घरों में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने मां को लहंगा, चुनरी, ध्वज, नारियल, धूप, दीप, नैवेद्य आदि समर्पित कर मां की अराधना की। शहर के पक्का घाट आश्रम के अलावा जानकीदास मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर में पूरे दिन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: छठे नवरात्र को माता कात्यायनी के गूंजे जयकारे ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.