बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने कीर्तन कर माता का गुणगान किया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा की दृष्टि से देवी मंदिरों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने देवी भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना करते हुए उपवास रखे। घरों में विराजमान की गई मां भगवती की प्रतिमा के अलावा मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। शहर के पंचवटी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, चमरावल रोड के शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह से शाम तक धार्मिक आयोजन किए गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा देवी की पूजा अर्चना जिनमें महिला मंडलियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लि...