Bagpat News: शारदीय नवरात्र: नौ दिन में बिक गए साढ़े आठ हजार वाहन
बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। इस साल शारदीय नवरात्र में ऑटोमोबाइल के शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बता रही है कि लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नौ दिनी पर्व पर वाहनों की बिक्री देखकर ऑटोमोबाइल कारोबारी खुश हैं। नवरात्र के नौ दिनों में साढ़े आठ हजार वाहनों की बिक्री हो चुकी है। इनमें ई-रिक्शा सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी शामिल है। इस नवरात्र पर वाहनों का बाजार पिछले साल की तुलना में बेहतर है। दो पहिया वाहनों में सभी रेंज की मांग है। एक कंपनी की 450 से 600 सीसी की बाइक बाजार में मिल ही नहीं रही है। शोरूमों में अब दिवाली के लिए बुकिंग भी हो रही है। 100 सीसी की बाइक के साथ स्कूटी की मांग में इजाफा हुआ है। चार पहिया वाहनों की भी मांग है। लोगों का महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुझान बढ़ा है। अब तक बाजार में साढ़े आठ हजार से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.