Bagpat News: शादी से एक सप्ताह पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बिनौली। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने शादी से नौ दिन पहले कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के इस कदम से घर में चल रही शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। सूत्रों के अनुसार 22 जुलाई को युवती की शादी हरियाणा के युवक से होनी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और उसकी छोटी बहन कमरे में सोने गई थी। परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। युवती ने छोटी बहन को बाहर सोने भेज दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने युवती का कमरा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो अंदर युवती का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिवार के अनुसार युवती की शादी हरियाणा के एक युवक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.