Bagpat News: शादी वाले घर में गैस सिलेंडर से लगी आग, सामान जलकर राख
बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: बड़ौत। जनपद के राजपुर गांव में बुधवार को एक शादी वाले घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना उस समय हुई, जब घर में लड़के की शादी की रस्म बाण का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। पवन पुत्र महिपाल निवासी राजपुर के घर में शादी का माहौल हैं। यहां पवन के लड़के विजय की शादी है। बुधवार को बाण लगाए जा रहे थे और महिलाएं बाण कार्यक्रम का भोजन बना रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सिलेंडर में आग लगते ही पूरे घर में भगदड़ मच गई। आग को फैलने से रोकने के लिए लोगों ने साहस दिखाते हुए सिलेंडर पर रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते शादी का कुछ सामान, आटा चक्की, खिड़कियां आदि आग की चपेट म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.