बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने युवक पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की सगाई के कार्यक्रम में मेहंदी लगाने एक युवक आया था। युवक ने जरूरी फोन करने बात कहते हुए उससे मोबाइल मांगा था। तभी मेरा नंबर उसके पास चला गया। आरोप है कि 16 जुलाई को युवक ने फोन कर अश्लील वीडियो और फोटो भेजे। जब पीड़िता ने इस संबंध में उससे पूछा तो आरोपी ने फोन पर गाली गलौज की और। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके परिवार और मां को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने एसपी सूरज राय से आ...