Bagpat News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली एक युवती ने बड़ौत निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लोनी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने बागपत के महिला थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी डॉट कॉम पर उसकी जान पहचान बड़ौत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। जिसके बाद युवक ने उसे कई बार मिलने के लिए अपने पास बुलाया। आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। कई बार उसने विरोध भी किया। आरोप है कि अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। वह युवक के घर पहुंची, तो उसके माता-पिता ने भी शादी करने से इंकार कर दिया और उसे घर से भगा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.