Bagpat News: शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: बागपत। युवक को शादी कराने का झांसा देकर दो लाख रुपये और सोने का मंगलसूत्र ठगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से मंगलसूत्र बरामद किया है। चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी नीरज ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले चिंटू ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। उसने इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो दिखाकर और बात कराने के बाद उससे दो लाख रुपये से अधिक की नकदी ले ली और मंगलसूत्र भी ले लिया। जब उसने शादी कराने के लिए कहा, तो वह मुकरने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की, तो पता चला कि जिस काव्या शर्मा की इंस्टाग्राम पर आईडी नीरज को दिखाई गई थी, वह फर्जी थी। नीरज की बात भी चिंटू ने अपनी परिचित महिला से कराई थी। रविवार को पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.