बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। कस्बे में सोमवार को श्री जय मां शाकम्भरी देवी साईकल यात्रा संघ ने धूमधाम से मां की अखंड ज्योति की शोभायात्रा निकाली । इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर जमकर नृत्य किया। कस्बे में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कस्बे में पिछले कई दिनों से माहौल भक्तिमय है। कस्बे से शाकम्भरी देवी यात्रा की तीन शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को संघ के श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा मंदिर में पंडित अमोघ मिश्रा के सानिध्य में पूजन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे पर अबीर गुलाल बरसाया। शोभायात्रा प्राचीन दुर्गा मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस दुर्गा मंदिर पर सम्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई मां शाकंभरी देवी की 39वीं पदयात्रा इस दौर...