Bagpat News: शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ मूर्तियों का पावन मंजन
बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुधवार को शांतिनाथ भगवान की परम अनुकंपा से वेदी पर विराजमान मूर्तियों के पावन मंजन का धार्मिक आयोजन हुआ। धर्मावलम्बियों ने पावन मंजन कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे महावीर वंदना और णमोकार मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विराजमान भगवान की प्रतिमाओं का विशेष विधिविधान से मंजन कर शुद्धि सेवा की गई। इस पावन प्रक्रिया से भगवान की वीतरागी और अतीन्द्रिय छवि निखर उठी। आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के सादरधर्मी बंधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर की शुद्धि सेवा में सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया। प्रधान नितिन जैन ने बताया कि भगवान की प्रतिमाओं के मंजन की सेवा में सहभागी बनने का यह एक दुर्लभ अवसर था, जिससे सभी भक्तों में अत्यंत हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.