Bagpat News: शहनाइयों की गूंज के बीच राजसी अंदाज में हुआ 149 जोड़ों का विवाह
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत रविवार को बड़ौत और खेकड़ा में 149 जोड़ों का विवाह एवं निकाह शहनाईयों की गूंज के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम और एसपी ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रविवार को देवराज रिसोर्ट बड़ौत में 81 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जबकि खेकड़ा विकासखंड में 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कुल 149 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 98 जोड़ों का हिंदू विवाह हुआ, जबकि 51 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह संपन्न हुआ। देवराज रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में विवाह की प्रत्येक रस्म के साथ सेवा, सुरक्षा, सुशासन, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी समान रूप से दिखाई दिया। देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.